हरिद्वार। दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने विधि विधान के साथ अस्थियां विसर्जित की।

ही मैन के नाम जाना जाता था धर्मेंद्र को
हिंदी सिनेमा में दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है और पूरे फ़िल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति भी है। अपने दमदार अभिनय के कारण उन्हें हीमैन कहा जाता है। पंजाब के एक साधारण परिवार से निकलकर मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होना उनके संघर्ष की मिसाल है। धर्मेंद्र ने अनगिनत फिल्मों में अभिनय किया जिसने उन्हें सदाबहार स्टार के रूप में अलग पहचान दी। दिनभर हरिद्वार में चलती रही चर्चा धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार आने की खबर बाहर आते ही लोगों में चर्चा होने लगी। लोग हरकी पैड़ी पर उनके बेटे सन्नी देओल अन्य परिजनों की झलक पाने के इंतजार करते रहे। हालांकि कि दिनभर ये तय नहीं हो पाया था कि धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित कहां होगी। कभी वीआईपी घाट तो कभी हरकी पैड़ी पर लोगों की निगाह टिकी रही। हालांकि अधिकारियों ने भी उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी। खासकर मीडिया को कार्यक्रम से दूर रखा गया। बताया जा रहा कि किन्हीं कारणों से उनकी अस्थियां विसर्जित नहीं हो पाई, अब आज बुधवार को निजी होटल के घाट पर विसर्जन किया गया।