नवोदय विद्यालय के छात्र ने वीरगाथा 5.0 कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर किया जनपद का इकबाल बुलंद, 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

हरिद्वार। जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के कक्षा 10 के छात्र सन्नी कुमार को वीरगाथा 5.0 में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया जाएगा।

विदित हो की गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा वीरगाथा कार्यक्रम 5.0 के अंतर्गत विभिन्न स्तर पर नारा लेखन, चित्रकला, भाषण तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन प्रविष्टि आमंत्रित की गई। जिसमें चार प्रमुख श्रेणियां कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 तथा कक्षा 11 से 12 थी । इसके अंतर्गत कविता लेखन, पैराग्राफ लेखन, चित्रकला एवं मल्टीमीडिया प्रस्तुति में समस्त भारतवर्ष से लगभग 6.93 लाख प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रदेश के 1.64 लाख प्रतिभागियों जबकि जनपद से 21713 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन मोड में प्रतिभाग किया। कक्षा 9 से 10 वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद, हरिद्वार के छात्र सन्नी कुमार पुत्र विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर 25 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में स्थान प्राप्त किया है।

छात्र की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने छात्र सन्नी कुमार एवं संस्थाध्यक्ष को सम्मानित किया।

श्री आशुतोष भंडारी ने कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि वीरगाथा 5.0 कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार को राष्ट्रीय स्तर पर यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है I इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनीत कुमार गुप्ता, सदर कैंतुरा, अनिल पंवार ने छात्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार ने बताया की सन्नी कुमार एक विलक्षण प्रतिभा का धनी छात्र है तथा उसके द्वारा पूर्व में भी अनेक कार्यकलापों में जनपद एवं प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

वीरगाथा 5.0 कार्यक्रम के जनपद स्तरीय नोडल डॉ. संतोष कुमार चमोला ने छात्र को बधाई प्रेषित करते हुए अवगत कराया की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए छात्र को भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में दस हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगाI भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम में संचालित वीरगाथा 5.0 कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मध्य देश भक्ति की भावना जागृत करना राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक चेतना का विकास करना है I श्री सुशील गैरोला प्रवक्ता SCERT, उत्तराखंड राज्य समन्वयक वीरगाथा 5.0 ने छात्र की इस उपलब्धि पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।

खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद भानु प्रताप शर्मा ने छात्र कि इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर पर जनपद के विद्यालय के छात्र की इस विशिष्ट उपलब्धि में मेहराज अहमद प्राचार्य डायट, कैलाश डंगवाल उप प्राचार्य डायट, भूपेंद्र सिंह प्रवक्ता डायट, सुधीर उनियाल, आशीष रौतेला, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *