हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालाटीरा के छात्र ने राजस्थान में आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालाटीरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों राजस्थान में हुआ था जिसमें इस विद्यालय के कक्षा पांच के छात्र आर्यन ने 50 किलो वर्ग में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चे की सफलता पर सभी ने बधाई दी है।