हरिद्वार । डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कनखल के कक्षा दो के छात्र ने सुपर टैलेंटेड किड का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मात्र 6 वर्ष 11 महीने की आयु में भाविन अरोड़ा ने एक पैर पर खड़े होकर 1 मिनट 7 सेकंड में हनुमान चालीसा का जाप किया। भाविन ने यह उपलब्धि हासिल कर सुपर टैलेंटेड किड का रिकॉर्ड ब्रेक किया। इसी के साथ भाविन अरोड़ा गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए तैयारी कर रहा है।


भाविन इस रिकार्ड को ब्रेक करने के पिछले तीन महीने से तैयारी कर रहा था और अपनी कड़ी मेहनत से उसने यह सफलता प्राप्त की। बचपन से ही आध्यात्मिक कथाएं सुनना भाविन को अच्छा लगता है। भाविन की रुचि को देखते हुए उसके पिता एवं माता ने उसे प्रोत्साहित किया। भाविन के पिता पुनीत अरोड़ा व्यवसायी एवं माता स्मिता शर्मा आर्टिस्ट हैं।