हरिद्वार। तीन संकुलों की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज फुटबॉल मैदान जमालपुर में किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।


संकुल ऋषिकुल, जमालपुर एवं खड़खड़ी के विद्यालयों के लिए आज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन फुटबॉल ग्राउंड जमालपुर में किया गया। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 एवं 100 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 28 की छात्रा छाया एवं नंदिनी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग जूनियर स्तर पर आयोजित 100 मीटर की दौड़ में मनु मंदिर स्कूल की सरिता प्रथम एवं खुशबू दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 28 के अंकित प्रथम एवं 34 नंबर विद्यालय के विशाल दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में एस.पी. ए. के आरव प्रथम एवं 28 नंबर विद्यालय से अंकित द्वितीय रहे। 200 मीटर की दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 28 के कार्तिक प्रथम एवं हर्षदीप द्वितीय रहे। लंबी एवं ऊंची कूद में मनु मंदिर के दो छात्र प्रियांशु का दबदबा रहा वह दोनों वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। खोखो बालिका वर्ग में मनु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, बालक वर्ग में एसपीए जमालपुर एवं कबड्डी में जूनियर स्कूल गाड़ोवाली ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया।
इस अवसर पर बीआरसी समन्वयक मुकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में अजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, लेखा समिति शिवाली, राखी कुल, मणिका त्यागी, विजयलक्ष्मी, कुमुद चौहान, माला गिल, दौड़ प्रभारी नरेंद्र मैठाणी, मधुसूदन गैरोला, राजेश गोला, खोखो प्रभारी विनोद रौथान, धनवीर सिंह, डॉ. शिवा अग्रवाल, कबड्डी में मनोज सहगल, शरद भारद्वाज, प्रवेंद्र सक्सैना, ताहिर, नागेंद्र सक्सैना, रवि गोस्वामी, खेल समन्वयक राजेश भट्ट, संजीव बोरी, नरेंद्र मैठाणी, कमल चौहान, तेज प्रकाश आदि ने सहयोग प्रदान किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता गुरुकुल महाविद्यालय में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित होगी।