हरिद्वार। शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के आवेदकों के गुणांको की दूसरी ब्लॉक के अधिकारी से क्रॉस चैकिंग कराने की मांग राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से की है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रेषित पत्र में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को जो अंक विकासखण्ड स्तर से प्राप्त हुये है उनकी गत वर्षों की की भाँति क्रॉस चेंकिग अन्य विकास खण्ड के अधिकारी द्वारा अभी तक नहीं की गई है। मांग की गई है कि जिस प्रकार गत वर्षों में शैलेश मटियानी पुरस्कार के आवेदकों के गुणांको को विकास खण्ड के अन्य अधिकारी द्वारा क्रॉस चेंकिग कराया जाना चाहिए जिससे निष्पक्ष एवं योग्य योग्य व्यक्ति को पुरस्कार प्राप्त हो तथा प्रक्रिया पर कोई व्यक्ति आवेदक प्रश्न चिह न लगा सके।