हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 सितम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार में मध्यम से भारी वर्षा/ जल भराव/आकाशीय बिजली चमकने तथा गर्जन के साथ वर्षा (रेड अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 18-09-2025 को बन्द रहेगा। यदि कोई विद्यालय/विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धनअधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनक विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।