हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के प्राथमिक शिक्षकों का इंतजार खत्म होने वाला है। लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन की लिस्ट फाइनल हो चुकी है और शीघ्र ही जारी होगी।
जनपद हरिद्वार में लंबे समय से प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन लंबित थे। इस पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कई बार जिले के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। धीमी गति से काम करते हुए विभाग ने वरीयता सूची जारी की जो कई बार त्रुटियों का शिकार हुई। संशोधन पर संशोधन करते हुए पिछले दिनों अंतिम वरिष्ठता सूची जारी हुई। जनपद स्तर की मीटिंग में प्राथमिक के 136 तथा जूनियर सहायक के 42 प्रमोशन के लिए सहमति बनी। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रमोशन लिस्ट फाइनल कर दी गई है जिसके शीघ्र जारी होने की संभावना है।