हरिद्वार। जिला टेनिस बाॅल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आज कनखल स्थित हरिराम आर्य इण्टर कालेज में अण्डर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी और लम्बे समय से खेलों से जुडे कोच भारत भूषण ने बताया कि आज शिवडेल स्कूल सहित कुछ स्कूलों के अण्डर 14 वर्ग के छात्रों का क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल किया गया जिसमें 60 छात्रों ने भाग लिया जिनमें से 20 बच्चों का चयन किया जाएगा जिन्हें 17 अगस्त से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अण्डर 14 टीम में खेलने का अवसर प्राप्त होगा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हिमांशु बहुगुणा , लिब्बरहेडी से आये कोच सचिन कुमार ,गुलाबसिहं, रचित कौशिक आदि ने चयनित होने वाले छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी

