हरिद्वार। हरिद्वार के निकट स्थित होटल बी.एल.एस. क्लार्क सफ़ारी में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस शो का संचालन रानवे लुक के राहुल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु भारद्वाज, श्रीमती इंदु बत्रा ,श्रीमती आशु विरमानी, एम.डी. बी.एल.एस. द एलाइट क्लब, क्लार्क्स सफ़ारी हरिद्वार द्वारा अतिथि के रूप में होटल में मौजूद रहीं।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे शो का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है उन्होंने फैशन शो की ग्रैंड फिनाले ज्यूरी चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल , कपिल गुज्जर मिस्टर वर्ल्ड,बाइप्स पटेल,पूजा यादव एस शो मैं क्रिएटर इंस्फुलंसर को भी अवार्ड एवं सम्मान दिया।
उत्तराखंड की बार्बी गर्ल टोनी कॉस्मिक,कसीस,शुभम भारती ,इंसान ,ध्वनि ,अपूर्व कंसल फैशन शो के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और विजेताओं का अवलोकन किया। आपको बता दे कि राहुल ठाकुर रनवायलुक के अंतर्गत ऐसे कार्यकम करते रहते है जिससे मॉडल की प्रतिभा सामने आ सके। शो की विजेता मिस इंडिया दिव्या जॉसी, मिस्टर इंडिया राहुल सिंह, मिस उत्तराखंड मुस्कान, मिस्टर उत्तराखंड मो अर्श रहे।
राहुल ठाकुर ने बातचीत के दौरान बताया कि फैशन शो के जरिये बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है । हम अपने प्रोडक्शन में हर वर्ग को मौका देते है चाहे वो बच्चे हो या युवा।
फैशन शो में कोरियोग्राफर वर्षा पाल ,अरमान भौमिक,तो एंकर विजीता रही जिन्होंने सभी को बेहद ही खूबसूरत अंदाज़ में कार्यक्रम में अपनी बातों में बांध कर रखा।
बता दे कि मुस्कान ब्रांड एंबेसडर रही ,मिस इंडिया छतीसगढ़ रितिका, मिस इंडिया चंडीगढ़ रीना, मिस इंडिया ब्रांड फेस इंडिया कंचन मिस मुजफ्फरनगर ध्वनि रही। आयोजन ने फैशन शो के प्रतिभगियों में एक अलग ही जोश भरने का काम किया और अलग अलग वेशभूषा में अपने राज्यों की प्रस्तुति दी अपनी खूबसूरती और अदा से सबका ध्यान भी केंद्रित किया।