फ़ूड फेस्टिवल में बच्चों के बनाये पकवानों की धूम, अभिभावकों और शिक्षकों ने लिये मजे

हरिद्वार। शैक्षिक नवाचार कि कड़ी में आज नगर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 25 में आज फ़ूडफेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में बच्चों ने स्वयं भिन्न भिन्न पकवान बनाकर स्टॉल लगाए और सभी ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का आनंद लिया। खेल खेल में बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं। गतिविधि विषय से अलग हो और उसमे उनकी रूचि जुडी हो तो चार चाँद लग जाते हैं। आज कि इस गतिविधि में बच्चों ने अपनी अपनी पसंद के विभिन्न पकवान बनाये और फिर उनका आनंद लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों द्वारा बनाये इन व्यंजनों को चखा तथा उनकी सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती रमा वैश ने अवगत कराया कि बच्चों ने बच्चों ने कूकिंग विदआउट फायर के कांसेप्ट पर अपना अपना हुनर दिखाया। बच्चो के द्वारा गोलगप्पे, लस्सी, वेज रायता, सैंडविच,फ्रूट चाट एवं रायता, नींबू पानी, चना चाट, भेल पूरी, जलजीरा आदि बनाया। बच्चों द्वारा किये गये प्रयास को अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम मे परिधि पुरोहित, रीना कुक्रेती, नमरता अग्रवाल, सीमा राणा, गायत्री मनवाल, और रवि कुमार गोस्वामी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *