आपदा : जिला छोड़ने की अनुमति नहीं, उप शिक्षा अधिकारी नहीं कर सकेंगे प्रधानाध्यापकों का अवकाश स्वीकृत

हरिद्वार। प्रदेश में आपदा के कारण हो रहे नुकसान एवं आगामी दिनों में भारी बारिश की सम्भावना के चलते शासन ने किसी भी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है। अब अधिकारी, शिक्षक या अन्य कोई कर्मचारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह ने इस संदर्भ में आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि भारी वर्षा व आपदा के दृष्टिगत विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक अपने-अपने मुख्यालयों में बने रहेंगे तथा जनहित व कार्मिक की सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यदि किसी अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक को अवकाश की अपरिहार्यता हो तो सक्षम अधिकारी के एक स्तर ऊपर के अधिकारी से अनुमति लेकर ही अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *