हरिद्वार। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला राठौड़ एवं सुरेश राठौड़ का प्रकरण सड़कों पर आ चुका है। सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद दोनों पक्ष प्रेस वार्ता भी कर चुके हैं। पिछले दिनों उर्मिला राठौड़ ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को जोड़ते हुए आरती गौड़ पर आरोप लगाए थे अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आरती गौड़ ने उर्मिला सनव्वर की कथित रूप से कुंडली खोली है।

यह पढ़िए पोस्ट जो आरती गौड़ ने पोस्ट की है।
सुन जैसे तू शुरू में फ़ोन पर मेरे से रोई थी ना?तूने जितनी नौटंकी की थी मैं भी भाँप नही पाई थी कि तू कितना झूठ बोलती है?
अब सुन तूने मुझ पर पहले सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया जिसके लिये तू सहारनपुर, देहारदून और हरिद्वार एसएसपी को लिखित में शिकायत देने गई सबने तुझसे सबूत मांगे तो तू पेश नही कर पाए फिर सबने तुझे लताड़ कर भगा दिया
उसके बाद तूने मेरे खिलाफ झूठ scst, मारपीट चोरी का मुकदमा लिखवाया, उसमें भी तू सबूत नही दे पाई,उसमें co सदर सहारनपुर ने मुझे मेरे बयान के लिये बुलाया तो तूने अपने परिचित दो भाइयों को मुझसे बात करवाने के लिये भेजा उन्होंने तुझे कहा आरती गौड़ से किस बात की रंजिश है खत्म करो आपस में बैठकर, मैंने उन भाई लोगों को कहा ये औरत एक no की झूठी है मैंने इसकी शक्ल तक नही देखी और ये झूठ आरोप लगा रही है अगर इससे मिल गई तो कहेगी सबूत है आई थी सहारनपुर और मार के चली गई मैंने तुझसे मिलने के लिये साफ मना कर दिया फिर उन भाइयों ने जिद की प्रधान जी और वकील साहब ने कि बहन हम साथ में हैँ ऐसे कैसे झूठ बोल देगी चलो साथ, मैंने उन्हें कहा इस झूठी औरत को कहीँ सार्वजनिक जगह पर बुलाओ मैं इसके घर नही जाउंगी तो तूने अपने घर के बाहर पार्क में मिलने को कहा भाई लोगों ने जिद की तो मैं आ गई,और सुन तेरी तरह मंदबुध्दि नही हूँ बुध्दि का खाती हूँ इतनी बुध्दि तो होगी ही मुझ पर इतनी कि जब तू झूठ आरोप लगा सकती है बिना तुझे देखे तो मिलूंगी तो छोड़ देगी क्या मुझे? इसीलिए मैंने एक फ़ोन अपने ड्राइवर को देकर रखा जिसमे तुझे वो भाई लोग पूछ रहे हैँ आरती गौड़ से तेरा क्या मतलब? तूने कहाँ पंडत है मेरे फेरे गिरवाएगी राठौड़ पर दबाव बनाकर या फिर मैं उसे जेल भेजूँगी रेप के आरोप में तो मेरा साथ देगी, वो सारी रिकॉर्डिंग मुर्ख बुढ़िया मैंने पुलिस को दी इसलिए तेरे सारे आरोप ख़ारिज हो पाए तू अपने को ज्यादा होशियार समझती है मैं तेरी अम्मा हूँ होशियारी में मैंने दिमाग़ दौड़ा दिया था तेरा आरोप ख़ारिज तभी होग़ा जब मेरे पास तुझे झुठलाने के लिये पुख्ता सबूत होंगे, फिर मेरी किस्मत देख कितनी जबरदस्त है तेज तूफान और बारिश पड़ने लगी जबरदस्त तो तू जबरदस्ती मुझे अपने घर ले गई मैंने रिकॉर्डिंग में तेरे साथ जाने के लिये 20 बार इसीलिए मना किया ध्यान है मुर्ख औरत कि नही?वो सारी फोटो ऑडियो विडियो सब मैंने सबूत के तौर पर पुलिस को दिए, मंदबुध्दि औरत मानसिक रोगी तू उसमें खुद कबूल रहीं है कि अब मुझे तो जंग लड़नी थी तुझसे इसलिए मैंने पुलिस को वकील को मोटी रकम दी तेरे खिलाफ झूठ मुकदमा लिखवाने के लिये वकील ने ही एक लाख ठग लिये मुझसे, ये सब तू बक रही है,और ये सारे सबूत मैने पुलिस को दिए तो तेरी शिकायत ख़ारिज हुई,अब तू कहती है इसको राठौड़ ने प्रॉपर्टी दे दी जमीन दे दी तो हाँ दे दी बता तू क्या बिगाड़ लेगी?और तेरे बाप की सम्पत्ति दी क्या राठौड़ ने मुझे?अभी तो राठौड़ मुझे अपनी आधी सम्पत्ति देगा अब तू बता रोक लेगी क्या उसको या आत्महत्या करेगी क्या इस बात पर?
तू कहती है आरती गौड़ के पता नही किस किस से संबंध चल बता है मेरे संबंध अब क्या बिगाड़ लेगी ये बता? मेरा जीवन है, मैं तेरी तरह ब्लैकमेलर नही हूँ मुझे कैसे जीना है इसकी परमिशन तेरा बाप देगा क्या मुझे?
तू कहती है दुष्यंत गौतम की ऑडियो विडियो रखी है आरती गौड़ ने तो सुन सीबीआई जाँच की मांग कर रहीं हूँ दुष्यन्त गौतम ही नही विश्व में किसी एक सिंगल व्यक्ति का ऑडियो विडियो sms मेरे फ़ोन में सेव पाया गया तो गंगा में कूद जाउंगी? और नही पाया जायेगा तो तू कूड़ेगी क्या गंगा में?जवाब दे तेरी औकात है तो सामने आकर!
तू कहती है मैं तेरे घर घुसी मैंने डकैती करी अरे महामूर्ख मंद बुध्दि औरत तेरे घर से निकलने से पहले जो तू कह रहीं है ना पुलिस भेजी मैंने आरती को घसीट कर ले गई मंदबुध्दि औरत मुझे पता था तू डकैती और चोरी का आरोप लगाएगी इसलिए पुलिस मैंने ही बुलाई थी ताकि मिडिया और पुलिस के सामने वीडियोग्राफी होकर निकल सके और दुनिया को पता चल सके कि मैं डकैती के मकसद से नही तेरे लगाए आरोपों के सबूत माँगने आई थी, मुर्ख औरत डकैती का मतलब जानती है? जमानत नही मिलती मंदबुध्दि डकैती में, मैंने तुझे कहा ना ब्रह्मण खानदान में पैदा हुई हूँ किसी का जीवन खराब करना तो बहुत दूर की बात है किसी को भूल से भी कभी कष्ट ना हो इस भावना के साथ जीवन जिया है और जियूँगी, लेकिन तू या तो मानसिक रोगी है या आपराधिक ब्लैकमेलर है इसलिए तुझे सजा दिलाना अब मेरे लिये बहुत अनिवार्य है, धमकी दे रही थी ना तेरी राजनीति खत्म करुँगी, अब तेरे बाप की भी औकात है तो चुनौती दे रहीं हूँ लेकर आ सबूत
तूने अपने पति मुकेश की और मेरी call डिटेल की फर्जी सीडीआर निकाल कर मेरी छवि खराब करने के लिये वायरल की, ला सबूत अगर वो सही आरोप है तो?
तूने अब तक मेरी सराफत देखी, अब ध्यान रख ब्राह्मण कुल में जन्मी हूँ 100 बार अपमान सहन करने और माफ करने की क्षमता होती है बड़े से बड़े धैर्यवान में, लेकिन मैंने तुझे हजारों बार दो सालों से माफ़ किया, अब तुझे किसने क्या कहा क्यूँ कहा? ये तू जान लेकिन तू जो दावे करती फिर रही है ना लोगों से कि अंकिता हत्याकांड में आरती गौड़ का हाथ है आरती गौड़ के पास दुष्यन्त गौतम की ऑडियो विडियो है अब मुझे उसका सबूत चाहिए,तेरी औकात है तो जो जाँच मेरे फोनो की मेरी करवानी है करवा, और तू क्या करवायेगी मैं खुद मा0 मुख्यमंत्री जी से उत्तराखण्ड पुलिस से विनती कर रहीं हूँ कि अंकिता हत्याकांड एक ऐंसा घाव है इस प्रदेश के लिये जिसके कारण हर आंख नम हो जाती है, और उस घाव को ये सड़क छाप लोग कुरेदने का काम कर रहे हैँ इनकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए, मैं दोषी पाई जाउंगी तो मेरे खिलाफ मुकदमा हो, लेकिन सबसे पहले इस उर्मिला नाम की औरत को हिरासत में लेना चाहिए इसके पास घटना की रात की कौन से साक्ष्य हैँ वो पुलिस को दे ये या कोर्ट में दें,इसके फोनो की जाँच होनी चाहिए इसने कितने लोगों को इस संवेदनशील मामले में झूठ परोसा है? आखिर ये उत्तराखण्ड में इस तरह की भ्रामक अफवाह फैलाकर हिंसा क्यूँ भड़काना चाहती है? और यदि ये लोग मानसिक रोगी हैँ बिना सोचे समझे कुछ भी बोलते हैँ तो इन्हें पागल खाने भेजा जाये, क्यूँकि ये बाहर रहेंगे तो समाज में अराजकता ही फैलाएंगे, अपराध को बढ़ावा ही देंगे।