हरिद्वार। साइबर ठगों ने पूरे देश में आतंक मचा रखा है। चिंताजनक ये है कि हर रोज ठगी के नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं जिसके चलते लोग अपनी कमाई इन ठगों के चक्कर में पढ़कर गंवा रहे हैं।
इसी कड़ी में “टैटू फ्रॉड” के कुछ मामलें देखने में आये हैं।

अक्सर लड़कियाँ अनजान लड़कों से बातचीत शुरू करती हैं। बातचीत कुछ हफ़्तों या महीनों तक “लॉन्ग रिलेशनशिप” का रूप ले लेती है। इसके बाद अचानक लड़की कहती है कि उसने लड़के के नाम का स्थायी टैटू बनवा लिया है। कुछ समय बाद रिश्ता तोड़कर वह टैटू हटाने के बहाने बड़ी रकम की मांग करती है। रकम न देने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। बिना पुष्टि किए कि टैटू असली है या नकली, युवक डरकर पैसे दे देता है और जब तक सच्चाई सामने आती है, तब तक काफी रकम गँवा चुका होता है।
साइबर ठगी के इस नए जाल से बचने के लिए पुलिस ने यह अपील की है।
🔴 सावधानी ही सुरक्षा है
▪️ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।
▪️ बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें।
▪️ याद रखें देर करना आपके नुकसान का कारण बन सकता है।