उत्तराखंड में 28 जनवरी से होंगे राष्ट्रीय खेल

हरिद्वार। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। खेल की तिथियों पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन(आईओए) ने अंतिम मुहर लगा दी है।

दरअसल, आईओए ने चीन में होने वाले एशियाई विंटर गेम्स को देखते हुए उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तिथि में फेरबदल का अनुरोध किया था। लेकिन राज्य में आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में होने से प्रदेश सरकार ने इसमें असमर्थता जता दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने आईओए की अध्यक्ष पीटी ऊषा को इस बारे में पत्र भेजा था। इसके बाद आईओए ने अब उत्तराखंड में तय तिथियों पर ही राष्ट्रीय खेल कराने को सहमति दे दी। इस संबंध में सरकार को आईओए का पत्र मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *