हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर के माननीय विधायक इंजीनियर रवि बहादुर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संगठन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग उठाई। विधायक रवि बहादुर ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले अपने मांग पत्र में कर्मचारियों की बहुप्रतिष्ठित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल, जिलामंत्री दीपक चौहान, जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, संगठन मंत्री पंकज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।