गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में डॉ. अजित की अध्यक्षता में मीडिया प्रकोष्ठ गठित, पीआरओ का काम डॉ. शिव कुमार के जिम्मे

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष डॉ. अजित को बनाया गया है। गत दिवस जनसंपर्क अधिकारी के कार्यभार में फेरबदल करते हुए डॉ० शिव कुमार चौहान को यह दायित्व सौंपा गया था।

गौरतलब है कि एक लंबे समय से गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति न होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। जनसंपर्क अधिकारी का पद डॉ. प्रदीप जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही रिक्त चला आ रहा था। स्थिति यह थी कि समविश्वविद्यालय का बाहरी दुनिया खासकर मीडिया आदि से संपर्क शून्य हो चला था। पूर्व कुलपति प्रभात कुमार सेंगर की प्रेस वार्ता में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। अब प्रबंधन द्वारा जनसम्पर्क अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. शिव कुमार चौहान को सौंपा गया है वहीं दूसरी ओर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मीडिया प्रकोष्ठ भी गठित हुआ है। इस प्रकोष्ठ में बतौर अध्यक्ष डॉ. अजित तोमर कार्य करेंगे जबकि उनके साथ समय-समय पर विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में मीडिया सम्बन्धित कार्यों डॉ. अनिल डंगवाल, रविकान्त (विधि प्रकोष्ठ), मनोज कुमार सदस्य (फोटोग्राफी हेतु) एवं कुलभुषण शर्मा को संयोजक बनाया गया है। इस आशय का आदेश कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार द्वारा जा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *