शिक्षा का अधिकार डेस्क। शिक्षा विभाग गाहे बगाहे सुर्खियों में रहता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर ज़िले के मूंडाखेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका संगीता मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह स्कूल समय में मोबाइल देखते हुए अपने बालों में तेल लगाकर चम्पी करती नज़र आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चे कक्षा में हंसी-मज़ाक में व्यस्त हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।