हरिद्वार। कांवड़ मेला संपन्न हो गया। 11 जुलाई से 23 जुलाई तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से करोड़ों श्रद्धालु पवित्र गंगा का जल लेकर शिवधामों की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। यह हरिद्वार की अध्यात्मिक महत्ता, हमारी परंपराओं और जनआस्था की सशक्त तस्वीर है। किन्तु इतने विराट जनसैलाब के पश्चात अनेक घाटों पर गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे अब हम सबको मिलकर स्वच्छ करना है। इसके लिए जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए सामाजिक संस्थाओं से सहयोग की अपील की है।
इस हेतु दिनांक 26 जुलाई, शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से
हरिद्वार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में
“स्वच्छता महा अभियान” प्रारंभ किया जा रहा है।