हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल धनपुरा की बिल्डिंग वर्षों से जर्जर पड़ी है। बारिश का मौसम आते ही स्कूल भवन ओर भी डरावना लगने लगता है। अभिभाव बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। प्रधानाध्यापक श्रीमती सीमा चटर्जी का कहना है कि किसी भी समय बरामदे की छत गिर सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग को पहले भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
