पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के शूटर्स पुलिस एनकाउंटर में ढेर

डेस्क। यूपी में सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शूटरों को मार गिराया है। पिसावां थाना क्षेत्र के दुल्लापुर तिराहे के पास हरदोई सीतापुर सीमा के निकट आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उनको गोली लग गई। पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

सीतापुर एसपी अंकुर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि एनकाउंटर में दोनों बदमाशों की पहचान राजू तिवारी और संजय तिवारी के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि सुबह इनपुट मिला कि जनपद के दो वांछित जिन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है वह सीतापुर हरदोई सीमा के पास से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। एडिशनल एसपी और एसटीएफ समेत पांच संयुक्त टीम गठित की गई। थाना पिसावां क्षेत्र में जब टीम कांबिंग और चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक सवार आते दिखे। उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो उनको दो गोलियां लगी हैं। दोनों आरोपी महोली निवासी पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड में वांछित थे। बताते चलें कि इस हत्याकांड में महोली स्थित कारदेव मंदिर के बाबा समय दो अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

 

8 मार्च, 2025 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले में पत्रकार और सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हिंदी दैनिक जागरण के संवाददाता, बाजपेयी, महोली कस्बे के पास सीतापुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया, उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और पास से उनके पेट के ऊपरी हिस्से में कई गोलियां मार दीं। उनकी हत्या से कुछ क्षण पहले एक जीप भी उनके पीछे-पीछे आती देखी गई, जिससे एक पूर्व-नियोजित हमले का संदेह पैदा हो गया। अस्पताल ले जाने के बावजूद, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *