आम महोत्सव में बेकाबू भीड़ ने जमकर लूटे आम, कुछ ही सेकंड में खाली हो गए स्टॉल, देखिए वीडियो

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी ने हाल ही में आम महोत्सव का उद्घाटन किया था। इस आम महोत्सव में दुनिया भर के आमों की प्रदर्शनी रखी गई। हालांकि अब आम महोत्सव खत्म हो गया है। इन सबके बीच लखनऊ के आम महोत्सव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां आम महोत्सव खत्म होते ही अफरा-तफरी मच गई। यहां जैसे ही समापन का ऐलान हुआ, उसके बाद डिस्प्ले में लगे आमों पर भीड़ टूट पड़ी। लोगों ने प्रदर्शनी में सजे आम लूट लिए। इस दौरान आम महोत्सव का आयोजन लूट के मैदान में बदल गया। आम महोत्सव में आमों की लूट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों को डिस्पले पर रखे गए आमों को लूटते हुए देखा जा सकता है। यहां कुछ ही सेकेंड में आम से भरी टेबलें खाली हो गईं। आमों की लूट में क्या महिलाएं, क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, जिसे जहां मौका मिला, जैसे मौका मिला वैसे ही आम लूट लिया। आम लूटने में कोई भी पीछे नहीं रहा। बता दें कि आम महोत्सव का आयोजन लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *