बी.एड. की फर्जी डिग्री के मामले में शिक्षक को 5 साल की कैद, अब तक 26 को सुनाई जा चुकी सजा को

रुद्रप्रयाग। बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सैनी की अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

लक्ष्मण सिंह रौथाण पुत्र केदार सिंह रौथाण ने जनता इंटर कॉलेज देवनगर, रुद्रप्रयाग में कार्यरत थे। सत्यापन में बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विवि, मेरठ की डिग्री प्रस्तुत की थी। एसआईटी जांच में भी डिग्री के फर्जी होने की पुष्टि हुई।

इसके आधार पर शिक्षा विभाग रुद्रप्रयाग ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही उसे बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट पेश की। मंगलवार को मुख्य कोर्ट ने लक्ष्मण सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। लक्ष्मण सिंह जिला कारावास पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

इस मामले में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य ने पैरवी की है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद रुद्रप्रयाग में दर्ज फर्जी डिग्री के सभी 26 मामलों में दोषियों काे सजा हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *