हरिद्वार। हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची हरियाणा पुलिस के दारोगा सुरेंद्र प्रकाश को बदमाश ने गोली मार दी उन्हें दो गोली लगी है। गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है। वहीं बदमाश मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस ने डेरा डाल लिया है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी बदमाश को तलाश करते हुए शनिवार को हरियाणा पुलिस हरिद्वार पहुंची थी। बदमाश की लोकेशन हरिद्वार बस स्टेशन के पास आई थी। हरियाणा पुलिस ने बस स्टेशन पर डेरा डाला हुआ था। दारोगा सुरेंद्र प्रकाश ने बदमाश को देख लिया और उसका पीछा किया। बदमाश ने भागते हुए पिस्टल निकाल कर दरोगा पर फायर कर दिया। दारोगा के पेट और हाथ में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे एम्स भेज दिया गया है। नगर केातवाली पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।