हरिद्वार (डॉ. शिवा)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ओमपुल पर सामूहिक उपवास रखकर केंद्र और राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाली लागू करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने नई पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि जब सरकार विकल्प का अधिकार दे रही है तो पुरानी पेंशन का विकल्प क्यों नहीं दिया जा रहा
NMOPS के जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी और जिलामंत्री दीपक चौहान ने संयुक्त रूप कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा एक अप्रैल से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है, जिससे देशभर के कर्मचारी व शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को शेयर बाजार पर आधारित असुरक्षित योजना बताते हुए कहा कि यह कर्मचारियों के भविष्य के लिए घातक है। उपवास कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार एनपीएस और यूपीएस का विकल्प कर्मचारियों को दे सकती है तो ओपीएस क्यों नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

NMOPS हरिद्वार की जनपदीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा उपाध्यक्ष वीर सिंह पंवार, संगठन मंत्री सुरेश पाल, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला मंत्री दर्शन सिंह पवार, राजकीय शिक्षक संघ से पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी संयुक्त मंत्री मंजू कक्कड़, विनोद यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ से विपिन सैनी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश से मनोज बरछीवाल, स्वास्थ्य विभाग से मनोज चंद आयुर्वेद विभाग से खीमानंद भट्ट राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ से विनय कुमार ,NMOPS की जिलाध्यक्ष महिला विंग रंजीत कौर जिलामंत्री शिवांगी राज NMOPS जिला उपाध्यक्ष मदनपाल सिंह , संदीप सिंह,संयुक्त मंत्री निरोम चौधरी,जनपदीय प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी,जनपद कोषाध्यक्ष शिव कुमार पाल ,मंत्री चंद्रकांत बिष्ट, खानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू सिंह आधाना महिला विंग अध्यक्ष विनोद उपाध्याय , मंत्री सोमपाल सिंह, नारसन से ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिराम मंत्री तेजवीर सिंह,भगवानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बृजमोहन मौर्य,लक्सर के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह मंत्री कृष्णपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप पराशर रूड़की ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार, रा.प्रा. शि. एसोसिएशन खानपुर के अध्यक्ष प्रमोद सिंह अधाना,कुलदीप सिंह, अतुल कुमार, पंकज कुमार, गोविंद सिंह रावत, सचिन कुमार सैनी, रवि भारद्वाज, श्रीकांत कुमार, गोपाल सिंह चौहान, भरत सिंह, विपिन सचान, प्रबल सिंह, अनिल सिंह नेगी, मनोजचंद्र, चांदमल, अशोक कुमार, अव्वल सिंह, कोटवाल, नीरज कुमार, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विजेंद्र सिंह, राजकुमार, प्रवीण राणा, सुनील कुमार, जयइंदु कुमार, रवि कुमार, रजनीश चतुर्वेदी, पूनम देवी, दीपमाला नेगी, कुमारी लक्ष्मी, कुमारी प्रतिमा, विपिन सकलानी, संदीप कुमार, दीपकर गुहा, ईश्वर सिंह, श्रीपाल, अजीत सिंह, राकेश कुमार, तेजवीर सिंह, सतीश कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार, पूजा सैनी, नीलम देवी, रवि पाल, सुनील कुमार, विभा नेगी, सरिता रावत, अरुण कुमार, अनिल प्रसाद, दीपक पाल, राजकुमार, सोसा सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील बोहरा, विपिन कुमार, हरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, शिव कुमार, राकेश सिंह, कुंवर सिंह, रवि कुमार, पंकज लोचन, नीरज कुमार एवं जनपद के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।