हरिद्वार। गौरी शंकर जनरल स्टोर का आज (जगजीतपुर पेट्रोल पंप के पास) उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर बधाई दी।

विदित हो कि गौरी शंकर जनरल स्टोर चौक बाजार दशकों से कनखल में संचालित हो रहा है। आज इस कड़ी में एक अन्य स्टोर राजा गार्डन द्वार के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक जगजीतपुर में खोला गया। पूजा आराधना के साथ शुरू हुए इस स्टोर पर पहुंचकर शहर के गणमान्य लोगों ने गोयल परिवार को बधाई दी। जनरल स्टोर के ऑनर आचमन गोयल ने बताया कि इस स्टोर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल की ब्रांडेड चीजें किफायती दामों पर मिलेंगी। संचालक मनोज गोयल ने बताया कि गौरी शंकर जनरल स्टोर पहले से ही विश्वसनीयता का नाम है। जगजीतपुर एवं नजदीकी क्षेत्रों के लोगों को आवश्यकता की चीजें किफायती दामों में मिलें यह प्रयास रहेगा। इस अवसर पर बालकिशन अग्रवाल, राजकुमार गोयल, पंकज गोयल, पूनम गोयल, रेखा गोयल, सरोज गोयल, मंजू गोयल, मोनिका गर्ग, विनोद गर्ग, हिमानी, अमित सिंघल, युक्ति गोयल, सुजल, दैविक, हंसिका गोयल, डोली, पीयूष अग्रवाल, अभिषेक गोयल, नमिता, रजत गोयल अंकित, पूजा, अन्वेषा सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।