शिक्षा का अधिकार डेस्क। उत्तराखंड के गोपेश्वर के प्राथमिक विद्यालय पोखरी में तैनात भोजनमाता के ज्ञान ने अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। भोजनमाता फर्स्ट क्लास इंग्लिश बोलती हैं एवं बच्चों को गणित भी पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह पोएम को हावभाव के साथ सुना रही हैं।