सेवारत शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, खंड शिक्षा अधिकारी ने की समीक्षा, अग्रिम योजना तैयार की

हरिद्वार। विकासखण्ड बहादराबाद में सहायक अध्यापकों हेतु आयोजित तीन दिवसीय FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर ने सभी संदर्भदाताओं एवं सहायक नोडल अधिकारी के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में F.L.N प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में होने वाले दो-दिवसीय Follow-up कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी श्री राठौर ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल एवं अभ्यासनुसार विद्यालयों में सक्रिय रूप से कार्ययोजना लागू की जाए, ताकि बच्चों में मूलभूत भाषा एवं संख्यात्मक कौशल सुदृढ़ किए जा सकें।

बैठक में उपस्थित सभी संदर्भ दाताओं ने प्रशिक्षण प्रक्रिया, विद्यालय-स्तरीय क्रियान्वयन तथा आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर अपने सुझाव साझा किए। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग हेतु सभी संदर्भ दाताओं का हार्दिक धन्यवाद भी व्यक्त किया।

बैठक में संदीप सिंह, राकेश सिंह, यादोराम, सुमित चौहान, अंजू वर्मा, ललित गुप्ता, वीर कुमार, प्रमोद कुमार, सुमित कुमार, गुलाब सिंह,वीणा बिष्ट, अरुण गौतम, प्रीति चौहान, बबीता, दीपक कुमार, राशिद अली, देवयानी शर्मा, कीर्ति नेगी सहित सन्दर्भदाता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *