रुड़की के खंजरपुर इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान करीब पौने दो कुंतल नकली पनीर, मिल्क पाउडर और ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह पाण्डेय ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान बरामद करीब पौने दो कुंतल नकली पनीर- मिल्क पाउडर- ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आदि बरामद किए गए हैं।