ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलणी के पास चमोली के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की कार ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया और दूसरे को चोटें आई हैं। गंभीर युवक को वेंटिलेटर पर रखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएमओ नशे में कार चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

घायलों का विवरण-
गौरव कुमार पुत्र गोविंद बल्लभ उम्र 26 ग्राम कलना, रुद्रप्रयाग (गंभीर घायल),
संयम चौधरी पुत्र रमेश चौधरी उम्र 25 निवासी लदोली
रुद्रप्रयाग