
हरिद्वार/ देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे मोबाइल, इंटरनेट के इस्तेमाल और साइबर खतरों के मद्देनजर अब सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) स्कूली बच्चों को डिजिटल हाईजीन का पाठ पढ़ाएगा। इसके लिए एनसीईआरटी की किताब का हिंदी अनुवाद शुरू कराया जा रहा है।

साइबर पीस फाउंडेशन ने एनसीईआरटी के लिए साइबर सेफ्टी बुकलेट फॉर चिल्ड्रन तैयार की थी, जो सीबीएसई ने सभी स्कूलों में लगाई हुई है। इस पुस्तक में डिजिटल एक्सेस, डिजिटल लिटरेसी, डिजिटल कम्युनिकेशन, डिजिटल कॉमर्स, डिजिटल एटिकेट, डिजिटल हेल्थ एंड वेलनेस, डिजिटल राइट्स, फ्रीडम और रिस्पांसिबिलिटी, डिजिटल सिक्योरिटी, डिजिटल लॉ के साथ ही डिजिटल स्मार्ट बनने के लिए आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया, आजकल स्कूली बच्चों और युवाओं के मोबाइल, इंटरनेट के इस्तेमाल के चलते साइबर अपराध संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं। लिहाजा, यह पुस्तक उनके लिए बहुत कारगर साबित होगी, इसलिए वह इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद करा रहे हैं, ताकि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों तक इसकी जानकारी बच्चों तक सुगमता से पहुंचाई जा सके।