रेलवे ट्रैक पर फिर आया मलबा, हरिद्वार देहरादून रेलमार्ग बंद

हरिद्वार। भीमगोडा स्थित काली माता मंदिर के पास आज सुबह पुनः मलवा आने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। प्रशासन ने सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे ट्रेक को खोलने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, बीती रात हुई तेज बारिश के बाद रेलवे ट्रेक पर मलबा आ गया जिससे ट्रेक बाधित हो गया। हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली ट्रेनों का आवागमन निरस्त करना पड़ा, प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रेक को सुचारु करने का कार्य तीव्र गति से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *