हरिद्वार। द विनिंग एज सोसाइटी के तत्वावधान में 23 मार्च 2025 को साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। संस्था की यह तीसरी साइक्लोथॉन होगी जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। इस संदर्भ में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं।
द विनिंग एज संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विभूति राज्यलक्ष्मी जंदेव ने बताया कि संस्था क्लीन एंड ग्रीन इंडिया थीम पर दो दशक से कार्य कर रहा है। संस्था कि और से आयोजित होने वाली यह तीसरी साइकिल रैली है। उन्होंने बताया कि यह 23 मार्च रविवार को प्रातः 8 बजे गोविंद घाट से शुरू होकर प्रेमनगर चौक, गौतम फॉर्म, दादू बाग, कृष्णानगर, सिंहद्वार, आर्य नगर, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, गोविंदपुरी से होते हुए गोविंद घाट पर ही समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं जिसमें संस्था के स्वयंसेवी अपने अपने स्तर से इसको सफल बनाने में लगे हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वह भी इस रैली में प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम कि समीक्षा के लिये एक वर्चुअल बैठक भी आयोजित हुई जिसमें आराधना दुबे, साक्षी चौहान, पूर्णिमा, पंकज, मंजू मेहता, पूजा वालिया, दीप्ति श्रीमाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जो भी इस रैली में भाग लेना चाहते हैं वह इस फॉर्म को भरकर प्रतिभाग कर सकते हैं।