एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, यहां करें शिकायत

हरिद्वार। जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश-2026 के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए 13 मार्च 2026 से घरेलू पीएनजी, सीएनजी और एलपीजी गैस का समान वितरण व निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार को नोडल अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

शिकायत या सूचना देने के लिए नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

01334-239444, 01334-1077 (टोल फ्री), 9068197350, 9528250926 (व्हाट्सएप)।

जिलाधिकारी ने बताया कि आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के नामित अधिकारी भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेंगे और गैस आपूर्ति व वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे, ताकि गैस की कालाबाजारी, अवैध संग्रहण या रिफिलिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *