हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमित कुमार चंद उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों के साथ संवाद कर बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय के शिक्षकों ने कक्षा-वार अभिभावकों को गतिविधि आधारित शिक्षण (Activity Based Learning) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर बच्चों को “टोकन ऑफ लव” के रूप में स्कूल बैग एवं पानी की बोतल वितरित की गई, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को विशेष भोज (मिड-डे मील) भी कराया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रॉबिन कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए अभिभावकों को विद्यालय का भ्रमण कराया। इस दौरान सेंसरी एक्टिविटी एरिया, सैंड पिट एवं मड पिट जैसी सुविधाओं से भी परिचित कराया गया।
अभिभावकों को भरोसा दिलाया गया कि उनके बच्चों को विद्यालय में निजी विद्यालयों से भी बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से अभिभावकों एवं बच्चों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अंजना ध्यानी सहित अन्य लोग उप