जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रस्तुत की कड़ी चुनौति, बहादराबाद, नारसन, भगवानपुर एवं लक्सर का शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार। जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज रोशनाबाद स्टेडियम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वांग प्रदर्शन में भगवानपुर एवं नारसन संयुक्त रूप से विजेता रहे जबकि लक्सर एवं बहादराबाद क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किए गए। अंतिम, शौर्य, विष्ठि एवं सोनू शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत चैंपियन बने।

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे।

तश्तरी फेंक बालक वर्ग में सी.आर. एस. पब्लिक स्कूल नारसन के सुबेर प्रथम एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरठेडी भगवानपुर की मानवी प्रथम रही।

गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ढांढेरा नारसन के आरिफ एवं बालिका वर्ग में एक्स सोलर्ज लक्सर की गुंजन प्रथम रही।

लंबी कूद बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुजा बहादरपुर भगवानपुर के अवनीश एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय टांडा हसनगढ़ भगवानपुर की राधा प्रथम रही।

व्यायाम प्रदर्शन में एक ही टीम होने के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय सीधडु लक्सर की टीम का चयन किया गया।

4×100 मीटर की रिले दौड़ के बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में लक्सर विजेता रहा।

ऊंची कूद बालक वर्ग में एल. एन. एकेडमी भगवानपुर के शहंशाह एवं बालिका वर्ग में राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल बोंगला बहादराबाद की तन्नू प्रथम रही।

लंबी कूद में स्प्रिंग मिडोज खुब्बनपुर भगवानपुर के साहिल एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर रुड़की की खुशी प्रथम रही।

600 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्सर के आर्यन शर्मा एवं ज्ञान सरोवर जूनियर हाइ स्कूल लिब्बरहेडी नारसन की दिव्यांशी प्रथम रही।

50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल नारसन के शौर्य एवं बालिका वर्ग में झबरेडी कला नारसन की परी प्रथम रही।

100 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल नारसन के शौर्य एवं माता सावित्री स्कूल बिंदुखडक भगवानपुर की अविका प्रथम रही।

सब जूनियर कबड्डी बालक लक्सर प्रथम एवं बहादराबाद द्वितीय स्थान पर रहा।

खो खो सब जूनियर बालिका प्राथमिक में भगवानपुर प्रथम एवं बहादराबाद द्वितीय रहा।

इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक अंजेश कुमार, राकेश सिंह पंवार, दर्शन सिंह पंवार, संजय चौहान, गोपाल भट्टाचार्य, विनेश चौहान, चंद्रकांत बिष्ट, राजेश भट्ट, गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, आशीष कुमार, कीर्ति नेगी, रश्मि राणा, देवयानी कौशिक सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा आशुतोष भंडारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने सभी विजेता छात्रों एवं सहयोगियों को बधाई दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *