हरिद्वार। अक्टूबर का महीना इस बार त्यौहारी महीना है। दशहरा अब दीपावली जैसे बड़े पर्व एक ही माह में आ जाने से कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है। वहीं दिवाली से पहले राज्य सरकार उत्तराखंड के दो लाख कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा देने जा रही है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह, राज्य के कर्मचारियों के डीए में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी। 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को 6908 रुपये का बोनस मिलेगा। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है।