बच्चों के बीच पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर, मार्गदर्शन करने के साथ दिए सफलता के मंत्र

हरिद्वार। आज दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर बहादराबाद के लोकप्रिय खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जूनियर हाईस्कूल रोशनाबाद, विकास क्षेत्र- बहादराबाद, जनपद हरिद्वार में खण्ड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने गणवेश वितरण किया तथा बच्चों से सीधा संवाद किया एवं शिक्षण के जरिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में सवाल किए तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। श्री राठौर ने कहा कि यह समय प्रतिस्पर्धा का समय है। बच्चे परिश्रम एवं समर्पण से अर्जित ज्ञान के द्वारा किसी भी चुनौति का सामना कर बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर संजय चौहान ने विद्यालय पहुंचने पर श्री राठौर का बुके एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह, ब्लाक समन्वयक (समग्र शिक्षा) , बिन्दरपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष (भाजपा) केशव नगर, डॉ विनोद कुमार अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *