राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाण्डगांव में प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा ने बच्चों के सम्मानित किया

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खाण्ड गाँव में प्रतिभाशाली छात्र/छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशाबाला नेगी और बहादराबाद ब्लॉक के प्रभारी खण्ड शिक्षा/उप शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा रहे ।

बहादराबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख ने प्रतिभावान बच्चों को माला पहनाकर और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र पारस नौटियाल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय होने पर ,अंश चौहान , देवांशी और अंशिका पैन्यूली को मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में चयनित होने पर सम्मानित किया गया । साथ ही खाण्ड गांव की छात्राएं सिमरन, वंदना और पायल को 2025 में इण्टर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर माला पहनाकर और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भानु प्रताप शर्मा द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक और भौगोलिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयास की प्रशंसा की गई। विद्यालय में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख आशा बालम नेगी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष अश्वनी चौहान ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए ग्रामवासियों का विद्यालय में अधिक से अधिक नवप्रवेश कराने का आह्वान किया । ग्रामप्रधान श्रीमती पार्वती बुटोला ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाध्यापक अमित चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए ।

कार्यक्रम व्यवस्था में सहायक अध्यापक सुन्दर पाल ने सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय में राकेश पंवार,संकुल फेरूपुर की सी.आर.पी. तनुजा पंत ,अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से अरुण नौटियाल , विद्यालय एस.एम. सी. अध्यक्ष दीपिका नौटियाल , सर्वोत्तम जी, गुरदीप बुटोला, दिग्विजय सिंह बिष्ट, शबनम, सरोज श्रीवास्तव, विमला,उदमा, शकुंतला देवी, पूनम असवाल,अंजना चौहान आदि अभिभावक गण और ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *