आगरा के होटल प्रेसिडेंट में रुकी थी अनामिका, पुलिस जांच में सामने आए तीन ओर नाम, सफेदपोशों की धड़कनें बढ़ी, क्या सार्वजनिक होंगे नाम?

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम तो पहेली ही बना रहा अब अपनी ही बेटी के यौन शोषण की आरोपी मां के मामले में कौन सफेदपोश भागीदार है, यह सवाल फिजा में तैर रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि अनामिका ने कथित तौर पर कई लोगों के साथ हनीमून मनाया परंतु यह राज भी वनांतरा रिसोर्ट की तरह राज ही रहेगा। सूत्रों की मानें तो आगरा के प्रेसिडेंट होटल में ठहरी अनामिका के साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी होटल रिकॉर्ड में मिले हैं।

तीन दिन की रिमांड पर पूर्व भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा ओर उसके प्रेमी से पूछताछ जारी है। पुलिस अनामिका एवं उसके प्रेमी को लेकर आगरा के होटल में जांच के लिए पहुंची। इस दौरान तीन नए नाम सामने आने से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।

बताते चलें कि हरिद्वार यौन शोषण कांड में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। एसआईटी की टीम दोनों को जांच के लिए आगरा के होटल प्रेसिडेंट में लेकर पहुंची।जहां होटल रजिस्टर में दर्ज हुए तीन नए नामों ने केस को नया मोड़ दे दिया है। ये नाम नेता ओर ब्यूरो क्रेट के भी हो सकते है। उधर पुलिस दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर गहन जांच में जुटी है।पीड़िता पहले ही सुमित पटवाल और शुभम पर भेल स्टेडियम, वृंदावन और आगरा में दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगा चुकी है।

अब जांच की दिशा इन नए चेहरों की ओर घूमती दिख रही है जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह नाम जांच का हिस्सा तो हैं ही वहीं विपक्षी दल भी इस मुद्दे को हथियार बनाने की तैयारी में हैं। भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के मामले में भी रिसोर्ट पर वीआईपी की मूवमेंट का पता चला था जिसको लेकर विपक्षी दलों ने वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी परंतु यह पहेली ही बना रहा। राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी से कुछ समय पहले भी अनामिका कथित रूप से एक बड़े नेता के होटल में पूर्व मंत्री के साथ थी। महिला नेत्री के कई लोगों के साथ संबंध रह चुके हैं ऐसे में पुलिस की पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इन सफेदपोशों के चेहरे से हवाइयां उड़ी हैं। हालांकि अंकिता भंडारी हत्याकांड की तरह इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के नाम सार्वजनिक होंगे इसकी संभावना कम ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *