
देहरादून। शिक्षा महानिदेशालय भी ई-ऑफिस में तब्दील होने जा रहा है। शनिवार को महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने ई ऑफिस की प्रक्रिया को शुरू किया गया। उन्होंने विभाग के सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों में प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए।
डीजी कमठान ने बताया कि ई-ऑफिस प्रक्रिया लागू होने से कामकाज में तेजी के साथ साथ पारदर्शिता भी आएगी। हर अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित होने से विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से होंगे। इस दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल,एपीडी-एसएसए कुलदीप गैरोला, प्रभारी-एडी पदमेन्द्र सकलानी, नोडल अधिकारी-ई ऑफिस मुकेश बहुगुणा मौजूद रहे।