पत्नी ने विद्यालय पहुंचकर कर दी शिक्षक पति एवं शिक्षिका की ठुकाई, मची अफरातफरी अब हो रही जांच

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज जैना में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक शिक्षक की पत्नी शिक्षिका से कथित संबंध के शक में मारपीटाई शुरू कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने दोनों पर हमला बोल दिया। सबके सामने थप्पड़ों की बारिश शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे शिक्षक पवन कुमार कक्षा में मौजूद थे। तभी उनकी पत्नी राजेंद्री अपने पिता के साथ विद्यालय में दाखिल हुईं। उन्हें पति और प्रशिक्षु शिक्षिका को एक साथ देखकर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले दोनों को घेरा फिर हाथापाई शुरू कर दी। कुछ ही पलों में थप्पड़ों की गूंज और चिल्लाने की आवाजें पूरे परिसर में फैल गईं। कुछ छात्राएं चीखते हुए इधर-उधर भागीं जबकि स्टाफ अवाक खड़े होकर तमाशाबीन बना रहा। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और अन्य अध्यापक मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को शांत कराया। बताया जाता है कि शिक्षक की पत्नी ने अपने पति पर लंबे समय से अवैध संबंधों और उत्पीड़न का आरोप लगाकर पहले भी शिकायत की थी।

शिक्षक की पत्नी राजेंद्री का कहना है कि उन्हें पति और प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच संबंध का शक व्हाट्सएप चैट के जरिए हुआ हुआ था। उन्होंने कई बार इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारियों को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पवन कुमार पहले पौड़ी गढ़वाल के अटल आदर्श जीआईसी बीरोंखाल में भी छात्राओं से अनुचित व्यवहार के आरोप झेल चुके हैं। राजेंद्री ने आरोप लगाया कि पति पवन कुमार लंबे समय से मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। वह और उनके बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी की स्थिति में पवन और प्रशिक्षु शिक्षिका इसके जिम्मेदार होंगे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा आत्रेय सयाना का कहना है कि ये शिक्षक और उसकी पत्नी का आपसी मामला है। प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है। विद्यालय का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *