हरिद्वार। समाज सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोहन फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन हरीलोक ज्वालापुर में संपन्न हुआ।शिविर का आयोजन हरिद्वार ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया, जिसमें कई स्थानीय युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

शिविर का शुभारंभ रोहन फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती रीना रानी एवं विशिष्ट अतिथि इंद्राज गौतम की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रक्तदान की सभी प्रक्रियाओं को सुरक्षित व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया। रोहन फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि एक जीवनदान है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस जिम्मेदारी को समझे और समय-समय पर रक्तदान करे।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वयं सेवकों, हरिद्वार ब्लड बैंक के चिकित्सा कर्मियों और संगठन के सदस्यों सुनीत कुमार ,अमित, अनिल कुमार, वैभव लाम्बा अतीक्ष ,मधुबाला, आशुतोष सक्सेना, विकास का अहम योगदान रहा।