स्कूल में बच्चे से कार धुलवाने के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित

छात्रों से निजी कार धुलवाने के आरोप में चमोली गढ़वाल के थराली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार (गोविंठा) के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा धर्म सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी पर लगे आरोपों को देखते हुए निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तिवाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें वह जूनीधार स्कूल के छात्रों ने अपनी निजी कार की धुलवा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश में कहा है कि वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल होने के साथ ही अध्यापक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने खुद भी 26 सितंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया में देखा। इसमें स्कूल परिसर के पास सड़क किनारे खड़ी कार को स्कूली बच्चों से धुलवाते खुद शिक्षक बात करते हुए देखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *