विकासखंड बहादराबाद में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, खंड शिक्षा अधिकारी ने बढ़ाया हौंसला कहा पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक

हरिद्वार। विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय मिनी विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय मैदान में मार्च पास्ट एवं खेल मशाल के जरिए शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन प्राथमिक वर्ग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संयोजक बृजपाल सिंह राठौर ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन सिखाता है। उन्होंने कहा कि ये छोटे छोटे बच्चे कल का भविष्य हैं यहां से जीतकर आगे बढ़ेंगे एवं देश का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिताओं के सह संयोजक गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस तरह पढ़ाई महत्वपूर्ण है उसी तरह खेल भी हैं। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मैदान पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख आशा पंवार ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। पढ़ाई के साथ शारीरिक मजबूती एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक हैं। इससे  पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। गुरुकुल महाविद्यालय अब ब्लॉक के विभिन्न संकुलों से आए छात्रों ने मार्च पास्ट निकालकर सलामी दी।

इसके उपरांत खेल मशाल के जरिए आज के दिन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सह संयोजक एवं अन्य अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वागत गान गाया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक राकेश पंवार ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। कार्यक्रम में जूनियर संघ के अध्यक्ष संजय चौहान, उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी चौहान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार, ब्लॉक महामंत्री चंद्रकांत बिष्ट, अजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बीआरसी मुकेश कुमार, अमित कुमार चतुर्वेदी, समय सिंह, पूर्व खेल समन्वयक संजय अरोड़ा, विपिन सकलानी, राजेश भट्ट, लेखा समिति गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन, प्रवेंद्र सक्सैना, प्रवीण कुमार, कुबेर दत्त शर्मा, यादोराम, विनेश चौहान, राव शाबाज, नीतू आहूजा, पूजा शर्मा, श्रीमती शिवाली, देवयानी, कीर्ति नेगी, मोनिया चौहान, रश्मि राणा, कुमुद चौहान, योगेश कुमार, सुमित कुमार, रियाज अली, गौरव रस्तोगी, रविन्द्र चौहान, राजेश कुमार, दीपक कुमार, ललित गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनोज शर्मा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

50 मीटर दौड़ बालक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर आदर्श वर्मन प्रथम

50 मीटर दौड़ बालिका

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोवपुर मिष्ठी प्रथम

 

100 मीटर दौड़ बालक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर दीशु प्रथम

100 मीटर दौड़ बालिका

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोवापुर शालिनी प्रथम

 

200 मीटर दौड़ बालक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर सूरज प्रथम

200 मीटर दौड़ बालिका

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दादूपुर गोविंदपुर सोनी प्रथम

 

400 मीटर दौड़ बालक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय संघीपुर शहरान प्रथम

400 मीटर दौड़ बालिका

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौकी दासोवाली नाजमा प्रथम

 

प्राथमिक बालक कबड्डी 

बादशाहपुर प्रथम

बहादराबाद द्वितीय

 

प्राथमिक बालक खो खो 

बहादराबाद प्रथम

बादशाहपुर द्वितीय

 

प्राथमिक बालिका खो खो 

बादशाहपुर प्रथम

बहादराबाद द्वितीय

 

मार्च पास्ट वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *