हरिद्वार। आज आईटीसी मिशन सुनहरा कल सीएसआर के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर बहादराबाद हरिद्वार में विद्यालय भवन का सौंदर्यीकरण एवं नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का लोकार्पण सांसद लोकसभा हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक रानीपुर आदेश चौहान जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी जी पूर्व सभासद सिंह पाल सिंह सैनी जी वर्तमान सभासद दीपक नौटियाल शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ आईटीसी मिशन सुनहरा कल से महाप्रबंधक अनंत माहेश्वरी, सीएसआर मैनेजर रमेश कुमार, एसबीआईएमए के प्रमुख डिमरी, प्रोजेक्ट मैनेजर एचबी पंत, विद्यालय प्रधानाध्यापक विनय कुमार विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र छात्राएं, ग्राम वासी एवं आईटीसी समर्थित समूह अन्य विद्यालय से आए शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

आज के इस कार्यक्रम में सांसद द्वारा लोकार्पण के अतिरिक्त वृक्षारोपण एवं स्वच्छता शपथ कराई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद, विधायक,जिला उपाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी सभी के द्वारा विद्यालय एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के प्रयासों को सराहा गया।