हरिद्वार। छात्र को शारीरिकशिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। दोनों ही शिक्षकों को लक्सर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटवाल आलमपुर नंबर-दो नारसन में छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिला शिक्षा अधिकारी 11 सितंबर को जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। इस दौरान अभिभावक और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए थे। उपशिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में दोनों शिक्षकों को प्रथमदृष्ट्या दोषी माना। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने मीडिया को बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया है। आरोपित शिक्षकों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया गया है और 15 दिन में जांच आख्या मांगी गई है।