डॉ.शिवा हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक अदद लाइब्रेरी की खासी जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी बात को ख्याल में रखते हुए वेदिका लाइब्रेरी की शुरुआत कनखल में की गई है।
आज के समय में संचार की तमाम सुविधाओं के रहते जब हर चीज एक क्लिक पर मौजूद है ऐसे में बच्चों में रीडिंग हैबिट कम हुई है। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए आपको किताबों के सहारे वक्त गुजारना हो होगा। ऐसे में हरिद्वार में एक ऐसे स्थान की आवश्यकता थी जहां छात्र शांति से घंटों बैठकर अध्ययन कर सकें। इसी कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए उड़ान क्लासेज के संचालक रविन्द्र शर्मा ने स्थानीय बच्चों को वेदिका लाइब्रेरी के रूप में एक उपहार दिया है। रविन्द्र शर्मा का कहना है कि बच्चों को घर में उपयुक्त माहौल नहीं मिल पाता। वेदिका लाइब्रेरी में 130 बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी का सदस्यता शुल्क नॉमिनल है जिसको कोई भी बच्चा आराम से अफोर्ड कर सकता है। वह कहते हैं कि वेदिका लाइब्रेरी में वातानुकूलित स्पेस, बिजली, पानी, शौचालय की बेहतर व्यवस्था है और सिटिंग कैपेसिटी के हिसाब से यह जिले की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां का माहौल एकदम शांत है और छात्र अपनी सुविधा से समय निर्धारित कर सकते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी जे. आर. जोशी कहते हैं कि वेदिका लाइब्रेरी में आना हुआ वहां का माहौल बच्चों के लिए अनुकूल है। उन्होंने तैयारी करने वाले छात्रों को संदेश दिया कि वेदिका लाइब्रेरी उनकी सफलता के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

समाजसेवी विशाल गर्ग कहते हैं कि शहर को अच्छे ओर शांत वातावरण से युक्त एक लाइब्रेरी की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता को वेदिका लाइब्रेरी के रूप में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी निश्चित रूप से बच्चों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।
