हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद के कई विद्यालयों में आज बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न माध्यम से किया।
आज इसी कड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाबरी में आयोजित बाल मेले में जूनियर स्कूल झाबरी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार एवं ग्राम सभा सदस्य रवि कुमार बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कलाकृतियां तैयार की। बच्चों ने विभिन्न रंगों एवं पोस्टर्स के माध्यम से माहौल को सजीव बनाते हुए अपनी कल्पना को पंख लगाए। बाल मेले में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की समन्वयक सुश्री महिमा नटराजन एवं विद्मालय स्टाफ श्रीमती मंजू चौहान, आशा चन्देल, प्रवीण शर्मा, भोजन माता श्रीमती बीरी देवी, ऊषा देवी ने पूर्ण सहयोग किया । मेले का सफल संचालन प्रधानाध्यापक आशीष लोहट ने किया तथा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बाल मेले में जूनियर हाई स्कूल से श्रीमती नीलम सैनी, ऊषा पाल, मिनाक्षी राठी एवं SMC अध्यक्ष बबलू, गीता देवी एवं समस्त बच्चों के माता पिता उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।