नए पाठ्यक्रम एवं कलेवर में कक्षा तीन की पुस्तकें, पहुंची स्कूल, बच्चों के खिले चेहरे, गणित और विज्ञान की भी शीघ्र आएंगी

हरिद्वार। सरकारी स्कूलों में कक्षा तीन की भी किताबें आ गई हैं। इस बार किताबों का पाठयक्रम ओर कलेवर बदला हुआ है। विद्यालयों में किताबें पहुंचने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

विदित हो कि इस बार कक्षा तीन का पाठयक्रम बदला गया है। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने कहा था कि मई मध्य तक सभी पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। इससे पूर्व कक्षा एक एवं दो तथा 4 एवं 5 की कुछ पुस्तकें पूर्व में वितरित की जा चुकी हैं। अब कक्षा तीन की पुस्तकें विद्यालयों में भेजी गई हैं। बांसुरी, संतूर एवं खेल योग के नाम से भेजी गई पुस्तकों में पाठ्यक्रम बदला हुआ है। इंग्लिश की पुस्तक को संतूर नाम दिया गया है जबकि खेल योग की पुस्तक शारीरिक शिक्षा को केंद्रित कर लिखी गई है। हिंदी की पुस्तक बांसुरी में परिवेश गीत संगीत आदि की जानकारी है। इसके साथ ही गणित मेला, बालसंस्कृतम्, विज्ञान हमारे आसपास की दुनिया है।

 

बदला रूप बदला कलेवर

बांसुरी

संतूर

शारीरिक शिक्षा

गणित मेला

विज्ञान-हमारे आसपास की दुनिया

बाल संस्कृतम्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *